सामुदायिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अंबाड़ा का भ्रमण में केन्द्रीय विद्यालय नेपानगर के विद्यार्थियों ने ग्रामीण बच्चों के साथ साझा किए आत्मीयता और सहयोग के क्षण
नेपानगर आज 19 सितंबर 2026:को केन्द्रीय विद्यालय नेपानगर द्वारा आयोजित सामुदायिक पहुँच कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय, अंबाड़ा का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में करुणा, संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा ग्रामीण जीवन एवं संस्कृति की गहरी समझ विकसित करना था।
भ्रमण के दौरान केन्द्रीय विद्यालय नेपानगर के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, अपने अनुभव साझा किए तथा उनके साथ मैत्रीपूर्ण वातावरण में समय बिताया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं स्कूल उपयोगी वस्तुएँ भेंट कीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उनकी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें सहयोग और अपनत्व की भावना विकसित करना था।
विद्यार्थियों के साथ श्री भीमेश, पीजीटी अंग्रेज़ी एवं श्रीमती नेहा वर्मा, पीजीटी जीव विज्ञान ने मार्गदर्शक एवं अनुरक्षक के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रामावतार यादव, प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय नेपानगर तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की सीमाओं से बाहर निकलकर समाज और समुदाय को समझने का अवसर प्रदान किया। ग्रामीण परिवेश, जीवनशैली और संस्कृति से परिचित होते हुए विद्यार्थियों ने साझा करने, सहयोग करने, संवेदनशील बनने तथा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के महत्व को समझा।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में ऐसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा, जो उन्हें केवल सफल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, सहृदय और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
Continue With Google