रीवा का 'गूगल बॉय' अभिराज तिवारी: 2 साल की उम्र में लंदन में किया विश्व रिकॉर्ड स्थापित
रीवा की धरती ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महज 2 साल 11 महीने के छोटे से बालक अभिराज तिवारी ने इंग्लिश डिक्शनरी के सबसे लंबे और कठिन शब्दों का 16 सेकंड में सही उच्चारण कर लंदन की World Book of Records में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
यह अनोखी उपलब्धि सेमरिया विधानसभा के बकिया गांव के अभिराज ने हासिल की है, जो अब रीवा का 'गूगल बॉय' कहलाता है।
अभिराज की माँ ने बताया कि वह बचपन से ही असाधारण प्रतिभा का धनी है। खेल-खेल में उसने कठिन अंग्रेजी शब्दों का सही उच्चारण करना शुरू किया, जो बड़ों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होते हैं। इसी अद्वितीय कौशल के चलते अभिराज को R1 कैटेगरी में सबसे कम समय में लंबे शब्द बोलने का विश्व रिकॉर्ड हासिल हुआ।
इस उपलब्धि पर रीवा जिले में खुशी की लहर है। लोग गर्व के साथ अभिराज को 'रीवा का गूगल बॉय' कह रहे हैं और उसकी इस अद्वितीय प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।
परिजनों की प्रतिक्रिया: अभिराज के परिजन उसकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और मानते हैं कि यह तो बस शुरुआत है।
अभिराज तिवारी की इस अद्वितीय सफलता ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि किसी भी उम्र में असाधारण उपलब्धियों की कोई सीमा नहीं होती।
Continue With Google