केसली/टड़ा (सागर) - विद्याभारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" के गौरवशाली 150 वर्ष (1876-2026) पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिक्षा परिषद विभाग सागर के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केसली एवं टड़ा में "हमारी संस्कृति, हमारी शक्ति, हमारा अभिमान" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

​शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 को आयोजित इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमंत्रित अतिथियों का एकत्रीकरण प्रारंभ हो गया था। इसके पश्चात प्रातः ठीक 11 बजे सभी उपस्थित जनसमुदाय द्वारा एक स्वर में राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

​सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केसली

​केसली स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों व आचार्य परिवार के साथ-साथ शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, पूर्व छात्र तथा अभिभावक बंधु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट जनों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह, विद्यालय समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, सचिव विमल डेवढ़िया, महेंद्र सिंह, लखन सिंह, जितेंद्र सिंह साथ में रमाकांत राजौरिया, प्राचार्य शिशु मंदिर ब्रजेश कुमार उपाध्याय, नितिन शुक्ला, हरगोविन्द राठौर , राघवेंद्र ठाकुर, सौरभ सिंह राजपूत, सत्यपाल लोधी की उपस्थिति सहित विद्यालय समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

​सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, टड़ा

​इसी क्रम में टड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। यहाँ भी स्थानीय एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह राजपूत एवं अध्यक्ष कमल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वंदे मातरम के 150 वर्षों के पावन सफर और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर विचार साझा किए।

​इस अवसर पर समिति सदस्य अनिल कुमार जैन, माखन लाल नामदेव, सत्येंद्र साहू, उमेश नामदेव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य लखन कुमार गोस्वामी ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।