एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने आईटीआई बैहर का किया आकस्मिक निरीक्षण
बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता (आईएएस) द्वारा सोमवार को शासकीय आईटीआई बैहर का आकस्मिक भ्रमण कर संस्था में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, प्लेसमेंट गतिविधियों, नवाचार कार्यों, कक्षाओं एवं कार्यशालाओं की स्थिति का जायजा लिया।
एसडीएम श्री गुप्ता ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संस्था परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा भवन मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता एवं रोजगार संभावनाओं के अनुरूप नवीन व्यवसाय एवं ट्रेड प्रारंभ करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री गुप्ता ने संस्था के प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ के साथ संवाद कर प्रशिक्षण व्यवस्था, संस्था उन्नयन एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

Continue With Google
Comments (0)