विदिशा जिले के त्योंदा तहसील के शासकीय विद्यालय मैं शिक्षक की डांट  से 10वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान विदिशा में उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र की पहचान देव विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो ग्राम रसूलपुर, तहसील त्योंदा का रहने वाला था। वह त्योंदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र था।
शिक्षक की डांट-फटकार  से छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने  मामले को लेकर त्योंदा थाने के सामने जाम लगा दिया।