NEET 2026 में धांधली के खिलाफ त्यौंथर में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल
“किसानों की जमीन बिक रही, बच्चों के सपने टूट रहे” — जशवंत सिंह कछवाह ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
त्योंथर। देशभर में पेपर लीक के लगातार बढ़ते मामलों और NEET 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में त्यौंथर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष जशवंत सिंह कछवाह ने किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम त्यौंथर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
जशवंत सिंह कछवाह ने भावुक शब्दों में कहा कि हजारों किसान अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के सपने के लिए जमीन तक बेच देते हैं। माता-पिता दिन-रात मेहनत कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन पेपर लीक और भ्रष्ट व्यवस्था उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा माफिया और परीक्षा प्रणाली की खामियों ने देश के प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। युवा कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रमुख मांगें
- NEET 2026 परीक्षा की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
- पेपर लीक में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
- परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
- छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर तत्काल रोक लगे।
इस विरोध प्रदर्शन में कुलदीप पाठक, वसीम अंसारी, सत्यम मिश्रा, सुमित सिंह, लवी सिंह, विवेक सिंह, सचिन सिंह, अयान खान, इरशाद खान, विष्णु सिंह, दिलीप मांझी, रजनीश आदिवासी, सुखचैन यादव, पंकज यादव, चंद्रमणि मांझी, नारायण सिंह, अमन पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, रितेश यादव, मोहम्मद शाहिल, धनंजय मांझी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Continue With Google
Comments (0)