ओंकारेश्वर।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारेश्वर में सोमवार 21 सितंबर को उमंग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर से डॉक्टर प्रतीक एवं डॉक्टर अंसारी उमंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ संतोष वर्मा और दिनेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण के माध्यम से उमंग दिवस के संदेश को प्रस्तुत किया तथा अपने विचार साझा किए। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों अर्चना मुजाल्दे, निलेश साठे, कमलेश चौहान, राजनी वास्कले, आयुषी डाकसे, आंचल इकले, रामकिशन मोरे, कृष्णा फातरोड, आयुषी मोरे, मनीषा हिरवे और अनमल खरते को पोस्टर बनाने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उमंग कार्यक्रम के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामने लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जगदीश मुनेवर, डी एस पाटीदार, सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और अपनी बात रखने का आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।