भोपाल में हुआ खुरई के अनुज का सम्मान, सेन समाज के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मिला गौरव

 

खुरई।राजधानी भोपाल में आयोजित सेन समाज के राष्ट्रीय कार्यक्रम में खुरई के निवासी अनुज नामदेव को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के तत्वावधान में हुए इस भव्य आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोरेलाल सेन जी ने वीर भारत न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अनुज नामदेव को सम्मानित किया।

 

यह सम्मान समाज और मीडिया के बीच सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए दिया गया। कार्यक्रम में सेन समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहां देशभर से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय कैलाश विश्वास सारंग जी, विशिष्ट अतिथि माननीय हरिशंकर खटीक जी (पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक जतारा), भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय जी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।