टीकमगढ़ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सामूहिक दवा सेवन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से शनिवार को शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मंडराह ने की। उन्होंने पलेरा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अंतरविभागीय समन्वय के साथ एकीकृत एवं सतत प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने स्वयं, अपने परिवार एवं समाज के हित में निर्धारित दवा का नियमित सेवन करने का आह्वान किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी अनुरागी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दी जाने वाली दवा पूर्णतः सुरक्षित है। यह अभियान 10 से 24 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक बूथ स्तर पर तथा 14 से 24 फरवरी के बीच घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत ब्लॉक पलेरा की लगभग 2 लाख 49 हजार आबादी को दवा सेवन कराने के लिए 468 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य कार्य करेंगे। इन टीमों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन सिंग्या एवं विशिष्ट अतिथि सुनील खटीक (विधायक प्रतिनिधि) ने ब्लॉक पलेरा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अभियान को सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश पटेरिया (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पलेरा), डॉ. सुनील कटियार (जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद), जिला मलेरिया अधिकारी एच.एम. रावत, तहसीलदार कुलदीप सिंह, अक्षिता शर्मा (सहायक संचालक शिक्षा), सीडीपीओ प्रदीप मिश्रा, बीएमओ डॉ. अजय गुप्ता, मॉडल स्कूल प्राचार्य के.के. राजपूत, विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डॉ. राजकुमार जैन, मनोज नायक (प्रभारी मीडिया अधिकारी, स्वास्थ्य) सहित मीडिया प्रतिनिधि, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिन्हित ग्रामों के सरपंच-सचिव, रोजगार सहायक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पलेरा ब्लॉक में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ
10 से 24 फरवरी तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान
Continue With Google
Comments (0)