*नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा महोदया श्रीमति नन्हीबाई अहिरवार द्वारा बिहारी जी वार्ड में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया...!!*
* निरीक्षण के दौरान वार्ड के विभिन्न मार्गों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों एवं कचरा संग्रहण बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया,इस अवसर पर सहायक यंत्री श्री अविनाश रावत, आईईसी टीम समन्वयक श्री अरूण नागौर एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्री धर्मेन्द्र सिंघई उपस्थित रहे...!!
* अध्यक्षा महोदया ने वार्ड में स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वार्ड में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, मार्गों की धुलाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए...!!
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा गया,आईईसी टीम को भी वार्ड में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिक स्वयं भी स्वच्छता में भागीदारी निभाएं...!!
अध्यक्षा महोदया श्रीमति नन्हीबाई अहिरवार ने कहा कि:- नगर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है, बिहारी जी वार्ड में सफाई कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं, नागरिकों के सहयोग से ही हम अपने नगर को पूर्णतः स्वच्छ बना सकते हैं...!!
सहायक यंत्री श्री अविनाश रावत ने बताया कि अध्यक्षा महोदया के निर्देशानुसार वार्ड में सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी,नालियों की सफाई, कचरा उठान एवं मार्ग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बेहतर बनी रहे..!!

Continue With Google
Comments (0)