नेपानगर से सीवल मार्ग मे हो रहा है घटिया पेचवर्क कार्य , ग्रामीणों में आक्रोश
नेपानगर से सीवल मार्ग को बने अभी बने लगभग डेढ़ वर्ष भी नहीं हुए और रोड पूरी तरह गढ़ों में बदल गया । हमारे द्वारा खबर को प्रमुकता से कई बार प्रसारित करने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा दूसरे ठेकेदार को पेचवर्क कार्य करने को दिया है लेकिन ठेकेदार मनमानी तरीके से कर रहा है । ठेकेदार द्वारा गड्ढों का बेस सही तरीके से भर नहीं गया है गड्ढों के नीचे डामर डाला नहीं गया है बस खानापूर्ति करके कार्य करके खत्म कर रहा है ।
ग्रामीण वासियों का कहना है कि ठेकेदार गड्ढो को साफ नहीं कर रहे हैं और पहले नीचे डामर डालना चाहिए उसके बाद गिट्टी और गिट्टी पर डामर डालकर रोलर चलकर फिर डामर का माल डालकर रोलर चलाएं। ठेकेदार गड्ढों के ऊपर गिट्टी डालकर रोलर चला दे रहा है और गिट्टी के ऊपर डामर डालकर का मटेरियल डाल रहा है ।
ग्रामीणों का कहना है कि नीचे का बेस अगर मजबूत नहीं होगा तो कुछ दिनों बाद में गड्ढे फिर से हो जाएंगे और ग्रामीणों को खराब रोड का फिर से सामना करना पड़ेगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग मौके स्थल पर नहीं जाते है रोड का पैचवर्क कार्य चल रहा है तब भी विभाग का कोई भी कर्मचारी या इंजीनियर मौके स्थल पर उपस्थित नहीं रहता है ।पीडब्ल्यूडी विभाग ऑफिस में बैठकर सिर्फ टेबल वर्क कर रहा है।
बाइट 01 हर्षल निवासी सीवल
बाइट 02 गुलाब बोरनारे निवासी सीवल
बाइट 03 सुजीत कोचुरे निवासी साइन खेड़ा
Continue With Google