मुलताई, कामथ: नगर के समीप स्थित कामथ क्षेत्र में नागपुर रोड से लगे एक ढाबे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान भूपेंद्र पिता मधु कुनबी, उम्र 42 वर्ष, निवासी कोड़ीढ़ाना भैंसदेही के रूप में हुई है।
मृतक का शव द डिवाइन स्टार ढाबे में मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल युवक की मौत का कारण अज्ञात है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में जांच प्रारम्भ कर दी है।
पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Continue With Google
Comments (0)