सेवा पखवाड़े में ‘आंगन मिलन’ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान
शमशाबाद। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को शमशाबाद में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगरपरिषद अध्यक्ष भारती प्रदीप माहेश्वरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका योगदान अहम है।
सम्मान समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़े के उद्देश्यों और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई। नगर की आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा संगठन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
Continue With Google