नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र असीरगढ़ स्थित सिद्ध माता आशा देवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज और अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इसी मंदिर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा वर्ष 1997 से हर साल नवमी के दिन खीर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष भी नवमी पर खीर प्रसादी वितरण की परंपरा जारी रही। राजेश चौहान के अनुसार, इस सेवा को करते हुए उन्हें लगभग 30 वर्ष हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक माता रानी का आशीर्वाद बना रहेगा, तब तक वे हर वर्ष नवमी पर खीर का प्रसाद वितरित करते रहेंगे। उनकी इस सेवा से श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक आस्था और सेवा भाव का संदेश दिया जा रहा है।
बाइट 01 राजेश चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
Continue With Google