एंकर/- हटा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। आगामी 12 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा हटा पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत सुरक्षा यातायात और धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजक मंडल ने विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की है। दरअसल सोमवार 12 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा का हटा में आगमन प्रस्तावित है। इसी को लेकर हटा के पन्ना रोड स्थित ग्रीन वैली रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अनुराग वर्धन हजारी ने पत्रकारों को यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार यात्रा शाम करीब 7 बजे हटा के पन्ना नाका पहुंचेगी। जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बागेश्वर सरकार गौरीशंकर मंदिर पहुंचेंगे। जहा मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर कार्यक्रम स्थल दद्दा कला मंच पर आगमन होगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बुंदेली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया जाएगा। तिलक-वंदन और पुष्पमालाओं से अभिनंदन के बाद बागेश्वर सरकार सर्वजन कल्याण और कष्ट निवारण के उद्देश्य से हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन होगा। इसके पश्चात दिव्य दरबार का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं की समस्याओं और मनोकामनाओं से संबंधित अर्जी लगाई जाएगी। रामगोपाल जी मंदिर के महंत श्याम दास जी महाराज ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। वहीं 13 अक्टूबर की सुबह यात्रा के अगले चरण के तहत बागेश्वर सरकार हटा से आगे प्रस्थान करेंगे। इस दौरान रास्ते में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। यात्रा के क्रम में दद्दा कला मंच पर सामूहिक राष्ट्रगान और संकल्प कार्यक्रम के बाद आगे की यात्रा प्रस्तावित है। इसके अलावा चंडी जी मंदिर में दर्शन-पूजन सहित पुष्पेंद्र हजारी के द्वारा आयोजित माँ चण्डी यज्ञ में सम्मिलित होकर पटेरा हिंडोरिया दमोह के लिए प्रस्थान करेगी। आयोजकों के मुताबिक यात्रा के दौरान नगर में जगह जगह भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी कर ली गई है। बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा को लेकर हटा में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। प्रेस वार्ता में महंत श्याम दास जी महाराज,पुष्पेंद्र हजारी,विवेक असाटी सहित आयोजक मंडल के सदस्यों की मौजूदगी रही।
बाइट/- अनुराग वर्धन हजारी ( आयोजक मंडल )
Continue With Google