आबादी क्षेत्र की भूमि के पट्टे दिलाने की मांग, जागेश्वर धाम बांदकपुर के व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात...

एंकर/- दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉरिडोर निर्माण के दौरान खसरा नंबर 180 जो आबादी क्षेत्र में है वहां के लोगों के लिए पट्टे दिलाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर व्यापारियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की और अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। बांदकपुर के सरपंच सुनील डब्लूया का कहना है कि हमारी मांग है कि बांदकपुर में एक भव्य कॉरिडोर बने ताकि पूरे देश के पटल पर बांदकपुर का नाम हो। कारीडोर निर्माण से बांदकपुर के लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारी मांग है की खसरा नंबर 180 जो आबादी क्षेत्र में है यहां के लोगों को पट्टे दिए जाएं। कॉरिडोर निर्माण में यदि कुछ दुकानदारों को विस्थापित किया जाता है। फूटपाथी जो छोटे-छोटे दुकानदार है उन्हें विस्थापित किया जाता है तो सरकार या मंदिर प्रशासन जो दुकान बनाए वह लागत मूल्य से कम रेट पर दुकान व्यापारियों को दे और जो फुटपाथ के दुकानदार हैं उन्हें कम रेट पर किराया लेकर दुकान उपलब्ध कराई जाए। बांदकपुर में हर साल बारिश के मौसम में जल भराव के हालात बनते हैं।  क्योंकि यहां पर कुछ नालों पर अतिक्रमण है। लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। इसलिए यहां के अतिक्रमण हटाए जाएं ताकि बारिश में बांदकपुर में जल भराव के हालत न बने। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदकपुर के व्यापारियों ने ज्ञापन दिया है। हम उसका परीक्षण कर रहे हैं जो भी नियम अनुसार होगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं कोई अतिक्रमण की बात आती है तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी। पूरे जिले के लोगों की मांग है कि बांदकपुर में एक भव्य कॉरिडोर बने ताकि दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए जागेश्वर धाम बांदकपुर पहुंचे और उन्हें एक सुखद अनुभव यहां पर हो सके।

वाइट/- सुनील डबुलया ( सरपंच बांदकपुर,गुलाबी कुर्ता )

वाइट/- योगेश वाजपाई ( प्रदर्शन कारी )