गंजबासौदा। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर नपा द्वारा बेतवा नदी के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी एवं घाट परिसर से करीब एक ट्रॉली कचरा निकाला गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान में चल  सीएमओ  अशोक वर्मा, राकेश खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल,  पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी आर.के. नेमा, मुकेश कुशवाहा सहित नपा कर्मचारी शामिल हुए। 

नदी संरक्षण के लिए अपील

पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी आर.के. नेमा ने भी नागरिकों से बेतवा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी और उसके घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।