चांदनी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग, ग्रामीणों ने डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन
नेपानगर। ग्रामीण क्षेत्र चांदनी पंचायत के ग्रामवासियों ने आज चांदनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को भुसावल मंडल के डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चांदनी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज दोबारा शुरू करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन बिछने के बाद से ही चांदनी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन रुकती थी, लेकिन कोरोना काल से ट्रेन का स्टॉपेज बंद है। करीब छह साल बीत जाने के बाद भी इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अन्य छोटे स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू हो चुका है।
ग्रामीणों ने डीआरएम से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चांदनी रेलवे स्टेशन पर भी पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन मे सुविधा मिल सके
बाइट 01 रोहिदास चौधरी वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष चांदनी
बाइट 02 कालू सरपंच ग्राम चांदनी
बाइट 03 नर्मदा टुडे स्टेशन मास्टर चांदनी
बाइट 04 अंजनी भाई चौधरी चांदनी निवासी
बाइट 05 सुखराम उइके सरपंच रतागढ़
Continue With Google