**रेहटी नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया झूलेलाल जयंती (चेटीचंड )**
रेहटी! नगर के बागवान गार्डन मैं बहराना साहब भगवान झूलेलाल जी की आरती के बाद डीजे की धूम के साथ भगवान झूलेलाल जी की शोभा यात्रा रेहटी के विभिन्न मार्गो से होते हुए बस स्टैंड प्रांगण में प्रसाद वितरणके साथसमाप्त हुई नगर में विभिन्नस्थान पर शोभायात्रा का पुष्पा वर्षाकर स्वागत किया गया । भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी नानकानी जी ने बताया कि झूलेलाल सिंधी हिंदू समुदाय के इष्ट देव जल देवता (वरुण देव )के अवतार माने जाते हैं जिनका जन्म दसवीं शताब्दी में अखंड भारत (अब पाकिस्तान में) के सिंध प्रांत में रतनलाल लुहाना और देवकी के घर हुआ था उन्होंने अत्याचारी शासक मिरख शाह से हिंदू धर्म की रक्षा की सिंध में जबरन धर्मांतरण और अत्याचार से हिंदुओं को बचाने के लिएभगवान झूलेलाल का अवतार हुआ था । हिंदू उत्सव समिति एवं विभिन्न समाजों के द्वारा पुज्य सिंधि पंचायत के अध्यक्षआदरणीय दिलीप मंगतानी जी का शाल श्रीफल एवं शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया आरती एवं शोभायात्रा में रेहटी के नगर परिषद अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र पटेल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामगोपाल जी टेलर , सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी जी, सिलाई कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (मध्य प्रदेश शासन )आदरणीय मनोहर लाल माहेश्वरी जी ,युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत जी,हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष आदरणीय रामनारायण साहू जी, जिले के पूर्व महामंत्री आदरणीय अनारसिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सलकनपुर आदरणीय राम सजीवन जी, पूर्व सरपंच सेमरी पुरुषोत्तम यादव जी, पार्षद प्रतिनिधि शिवनंदन जी ठाकुर साहब, पार्षद नंदकिशोर जी सैनी, पार्षद ओम प्रकाश माहेश्वरी जी , हिंदू उत्सव समिति के कोषाध्यक्ष गणेश सोनी जी, पार्षद एवं पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष गजराज सिंह पटेल जी, युवा नेता अमित पटेल, एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु ठाकुर जी एवं प्रेम गुप्ता जी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)