हरदा जिले के प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई लगातार जारी है। हरदा में नगर पालिका का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां प्रशासनिक अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
हरदा में विगत दिनों जिला विकास समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने सभी विभागों को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे जिसके परिणाम स्वरूप आज नगर पालिका की टीम ने स्वामी विवेकानंद क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन और पशु चिकित्सालय के आसपास के इलाकों में भी अभियान चलाकर अस्थायी कब्जों और अवैध निर्माणों को हटाया।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नगरपालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश पाटीदार का कहना है कि के बार समझने के बाद भी सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा नही हटाने के परिणाम स्वरूप आज बुलडोजर कार्यवाही की गई

Continue With Google
Comments (0)