जन-जन का स्नेह, कांग्रेस परिवार का सम्मान—कमलेश्वर पटेल जी का आत्मीय स्वागत

सिंगरौली,बैढ़न/ मध्य प्रदेश 

STATE NEWS AI JOURNALIST SURAJ KUMAR SIHAWAL 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री कमलेश्वर पटेल जी का आज ग्राम परसौना में किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवपति वैश्य जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज पाण्डेय जी सहित कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

ग्राम नौगढ़ में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज शाह जी के नेतृत्व में पार्षद श्री रामगोपाल पाल जी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष श्री सुदामा साकेत जी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री सी.पी. शुक्ला जी, एडवोकेट श्री गंगा शाह जी सहित कांग्रेस साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं तेलाई मोड़ पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सूर्या द्विवेदी जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश सिंह जी, प्रदेश सचिव श्री विजय सिंह बिष्ट जी, श्री सुनील जायसवाल जी, सेवादल अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल जी, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम दयाल शाह जी, श्री दयानिधि दुबे जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों ने जोशीला स्वागत किया।

तीनों स्थानों पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता ने मन को अभिभूत कर दिया। इस आत्मीय स्वागत और विश्वास के लिए समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद।

आपका स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏🇮🇳