ज्ञापनसौरभ गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, डबरा विकास संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
डबरा। WWF रेसलर सौरभ गुर्जर से जुड़े मामले को लेकर गुरुवार को डबरा में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आवाज बुलंद हुई। डबरा विकास संघर्ष समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और संघर्ष समिति से जुड़े लोग अग्रसेन चौराहे से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद समिति की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार नवीन भारद्वाज को सौंपा गया। ज्ञापन में सौरभ गुर्जर से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच कराने की मांग की गई है।
समिति के सदस्यों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होनी चाहिए और संबंधित पक्षों के बयानों एवं उपलब्ध तथ्यों को सामने रखकर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति ने कहा कि जांच ऐसी हो, जिससे वास्तविक तथ्य सामने आएं और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय की स्थिति न बने।
पैदल मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांग रखी और प्रशासन से ज्ञापन को उच्च स्तर तक पहुंचाने की मांग की। समिति ने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डबरा विकास संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue With Google