गंजबासौदा। संवाद से संकल्प, गंजबासौदा नशा मुक्त कार्यक्रम स्थानीय त्योंदा रोड स्थित होटल योगेश्वरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल संभाग की आईजी श्रीमती रुचि वर्धन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के सभी प्रमुख व्यक्तियों से संवाद कर सुझाव मांगे साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के बाद सामाजिक चेतना पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में भोपाल संभाग के डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी रोहित काशवानी, गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक निशंक जैन, नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने नशे से मुक्ति के सुझावों पर अपने विचार रखे। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने नशा मुक्त होने के लिए सभी को संकल्प दिलाया।संवाद कार्यक्रम में संतोष शर्मा,अभिभाषक संघ अध्यक्ष अमन सिंह राजपूत,सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र गौतम, पीकू मिश्रा, ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के बाद पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्रा ने गंजबासौदा थाने का निरीक्षण किया।
Continue With Google