देवास / कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में जिले की नगरीय निकायों में प्रचलित अमृत 2.0 अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य (जलप्रदाय, ग्रीन स्पेस एवं वाटर बॉडी रेज्यूवेनेशन) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए आदेश के पालन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर इसके संबंध में मासिक बैठक आयोजित करने एवं रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिये।
बैठक में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी एवं बागली विधायक मुरली भंवरा द्वारा जलप्रदाय के संबंध में बताई गई समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए एमपीयूडीसी को निर्देशित कर वर्षा ऋतु से पूर्व कार्य को पूर्ण करने हेतु कहा गया।
Continue With Google
Comments (0)