कलेक्टर ने बेगमगंज तहसील के विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों का जायजा लिया
रायसेन जिले के
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज ग्राम ढाडिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परियोजना अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, नियमित आने वाले बच्चों की संख्या, पोषण आहार वितरण, बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु की जा रही गतिविधियों, पोषण ट्रैकर एप पर जानकारी दर्ज करने आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम पलोहा और फतेहपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन, और आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण
कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
ग्राम उमरखोह में शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक जानकारी ली। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों से भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तुलसीपुर में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।
नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में शामिल होने के उपरांत सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया वहां की व्यवस्थाएं देखकर डॉक्टर नितिन तोमर और उनकी टीम की जमकर तारीफ की। एस ए आर कार्य में नोटिस तामीली और निराकरण की प्रगति देखकर संतोष व्यक्त किया और एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार प्रमोद उईके को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद जनता व जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
बाइट अरुण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर रायसेन

Continue With Google
Comments (0)