मंडला में ऑपरेशन "सेफ क्लिक 2.0" के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मंडला, मध्यप्रदेश — पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 जून 2026 को थाना बम्हनी द्वारा 35वीं वाहिनी विसबल ग्वारा में ऑपरेशन "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत एक वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, प्रोजेक्टर (PowerPoint Presentation) एवं विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
उपस्थितजनों को वर्तमान समय में होने वाले प्रमुख साइबर अपराधों जैसे:
- डिजिटल अरेस्ट
- फर्जी पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर ठगी
- OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड
- UPI एवं QR कोड स्कैम
- KYC अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी
- सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग
- फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग एप फ्रॉड
- ऑनलाइन जॉब फ्रॉड
- फिशिंग लिंक
- लॉटरी एवं गिफ्ट स्कैम
के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इनसे बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर, डिप्टी कमांडेड श्री इंद्र सिंह परस्ते, असिस्टेंट कमांडेंड श्रीमति रुचिका चतुर्वेदी, असिस्टेंट कमांडेंड श्री दलवीर चावडे, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, थाना बम्हनी स्टाफ एवं 35वीं वाहिनी ग्वारा बटालियन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Continue With Google
Comments (0)