गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रंगोली सजाकर 1100 दीपक जलाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय गंजबासौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान भी किया गया।

रेलवे स्टेशन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में गंजबासौदा विधायक हरी सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक लीना जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, सभी पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।