*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट*

*MP में बीजेपी का नया चेहरा: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब को सौंपी कमान, रेखा वर्मा बनीं सहयोगी*

*भोपाल।* मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। आलाकमान ने पुरानी टीम को हटाकर नई टीम का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली से जारी हुई लिस्ट के मुताबिक अब मध्यप्रदेश में संगठन की बागडोर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव संभालेंगे। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद रेखा वर्मा नजर आएंगी।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले डॉ. महेंद्र सिंह एमपी के प्रभारी थे, अब उन्हें यूपी की बड़ी जिम्मेदारी पर भेजा गया है। यही कारण है कि एमपी में यह बदलाव जरूरी माना जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह फेरबदल आने वाले समय को देखते हुए संगठन को और ज्यादा सक्रिय करने के लिए किया है।

*मध्यप्रदेश के चार चेहरों को मिला प्रमोशन*
इसी फेरबदल में एमपी के चार बड़े नामों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। अटेर से विधायक अरविंद भदौरिया को अब आंध्र प्रदेश, गजेंद्र पटेल को झारखंड की कमान दी गई है, जबकि कविता पाटीदार और लाल सिंह आर्य को सह प्रभारी के तौर पर राजस्थान और पश्चिम बंगाल भेजा गया है।