मडियादो के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
दमोह जिले के हटा ब्लॉक की मडियादो ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 और 15 के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक उच्च अधिकारी या कोई प्रमुख जनप्रतिनिधि उन्हें आश्वासन नहीं देते, वे प्रदर्शन से नहीं हटेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान भी उन्होंने आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शनकारियों की मांग:
- जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए।
- वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि आकर निर्माण का आश्वासन दें।
ग्रामीण हरिशंकर कुशवाहा और उमेश कुशवाहा ने बताया कि बारिश के मौसम में यहां कीचड़ होता है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों के लिए एंबुलेंस का आना-जाना भी बाधित होता है।
इस प्रदर्शन में सबसे अधिक कुशवाहा समाज के लोग शामिल हैं, जो सब्जी बाजार के पास सड़क के किनारे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ग्रामीणों की अपील:
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि आकर सड़क निर्माण का आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
बाईट - उमेश कुशवाहा, प्रदर्शनकारी

Continue With Google
Comments (0)