*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*

*डिजिटल इंडिया की राह में रोड़ा बनेगा MDR, सरकार से पुनर्विचार की अपील - राजेश अग्रवाल*

*गुना।* स्थानीय होटल में कैट के बैनर तले एक वृहद बैठक आयोजित की गई। कैट के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा बुलाई गई इस बैठक में व्यापार एवं उद्योग महासंघ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, केमिस्ट, ऑटोमोबाइल, क्लॉथ, सराफा, किराना, उद्योग संघ, मैरिज गार्डन, पेट्रोल पंप सहित 25 से अधिक व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सरकार द्वारा अधिरोपित नई MDR व्यवस्था पर चर्चा हुई। सभी संगठनों ने इस अतिरिक्त भार पर अपने विचार रखे।

प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारी पर अतिरिक्त कर का बोझ बढ़ेगा, जो सीधे उसकी जेब से जाएगा। इससे सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन पर भी विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई व्यापारियों का मुनाफा 1 से 2 प्रतिशत ही है, ऐसे में व्यापार करना कठिन हो जाएगा। हम व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और हमेशा सरकार के साथ हैं, लेकिन हमारी बात क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैट नेतृत्व के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री तक पहुंचाई जाएगी।

सीसीआई चेयरमैन अमित सौगानी ने MDR के अतिरिक्त भार पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सभी संगठन प्रमुखों ने एक स्वर में MDR अधिभार को वापस लेने की मांग की।

बैठक में प्रधुम्न जैन, प्रदीप मित्तल, विनीत सेठ, सतीश अरोरा, रवि सोनी, विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अंत में सीसीआई सचिव गौरव अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। सभी एसोसिएशन प्रमुखों ने MDR वापस लेने संबंधी पत्र राजेश अग्रवाल को सौंपे