होलिका दहन के बाद भी नगर पालिका की सजगता, सुबह से ही शुरू हुई विशेष सफाई मुहिम...!!

खुरई//- सीएमओ श्राजेश मेहतेले से प्राप्त विशेष निर्देशों के परिपालन में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुए,आयोजन के उपरांत नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी होलिका दहन स्थलों का त्वरित निरीक्षण कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया...!!

नगर पालिका के उपयंत्री शैलेन्द्र सिंह ने प्रातःकाल से ही स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया,उन्होंने विभिन्न वार्डों एवं होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर सफाई कार्यों की निगरानी की तथा सभी स्वच्छता सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि राख,अवशेष एवं कचरे का तत्काल उठाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो...!!

नगर पालिका की टीम ने तत्परता दिखाते हुए होलिका स्थलों के आसपास की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों की भी साफ-सफाई कर नगर को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया,इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने समर्पण भाव से कार्य करते हुए यह संदेश दिया कि त्योहार चाहे कोई भी हो, स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा...!!

नगर पालिका परिषद खुरई की यह सक्रियता दर्शाती है कि “सबसे पहले स्वच्छता – यही हमारी प्राथमिकता” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है,नगरवासियों ने भी स्वच्छता के प्रति इस सजगता की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया...!!