वार्ड क्रमांक 11 में ग्रीन स्पेस पार्क जिसकी लागत 33 लाख 80 हजार रुपए से बने गार्डन का निरीक्षण करने आई नगर पालिका उपाध्यक्ष ने देखा गार्डन गुणवत्ताहीन बना हुआ है घटिया निर्माण किया गया है। 

 

 

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में ग्रीन स्पेस पार्क जिसकी लागत 33 लाख 80 हजार रूपए से बने गार्डन का नगर पालिका की उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर ने गार्डन का निरीक्षण किया तो गार्डन में देखा कि गार्डन में पानी भरा हुआ है गंदगी फैली हुई है और गार्डन में जो इंस्ट्रूमेंट लगे हुए हैं वह गुणवत्ताहीन है बच्चों के लिए जो झूले और खेलने के जो भी आइटम लगे हुए हैं वह सभी गुणवत्ताहीन है उपाध्यक्ष ने निरीक्षण में देखा कि ठेकेदार द्वारा वृक्षारोपण नहीं किया गया है और जो वृक्ष लगे हैं वह पूर्व के वार्ड वासियों द्वारा लगाए गए हैं ।

 

नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा सीएमओ एवं उप यंत्री को मौके स्थल पर बुलाया गया और उनसे पूछा गया कि यह गार्डन गुणवत्ताहीन एवं इसमें जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है इसका समतलीकरण क्यों नहीं किया गया ठेकेदार द्वारा वृक्ष क्यों नहीं लगाए गए है। जिसका जवाब सीएमओ एवं उपन्यत्री जवाब देने में असमर्थ रहे। 

 

योगिता राजू दामू पाटिल वार्ड पार्षद ने बताया कि गार्डन में जब इंस्ट्रूमेंट आए थे उसे समय भी मैं आई थी और लगाने के तीसरे दिन ही इंस्ट्रूमेंट टूटने लगे थे जिसे ठेकेदार द्वारा वेल्डिंग कराकर लगाएगी तब भी मैंने इंजीनियर को एवं नगर पालिका सीएमओ को बोला कि यह इंस्ट्रूमेंट घटिया है इन्हें हटाकर डीपीआर में जैसे दिए हैं उसी गुणवत्ता के लगाए जाएं।

 

वार्ड वासी सुनिल तारापुरे द्वारा गार्डन की12 फरवरी 2025 को R T I लगाई गई थी D P R की जानकारी मांगी थी किंतु उन्हें आज तक नहीं दी गई है D P R ki कापी दी होती तो वर्तमान में जो पार्क दिख रहा है पर्यावरण शुद्धिकरण का पार्क तो दिख नहीं रहा है बीमारियों का पार्क दिख रहा है पार्क की आदि जगहों में पानी रुका हुआ है जहां काई जमी हुई है पार्क में मच्छर एवं सांप निकल रहे हैं गार्डन में पानी के बोर की व्यवस्था होनी थी ।किंतु बोरिंग नहीं की गई और जो 200 या 250 पेड़ ठेकेदार द्वारा लगाने थे वह नहीं लगाए गए जितने पेड़ अभी लगे हैं वह पूर्व में में वार्ड वासियों द्वारा लगाए गए हैं गार्डन में लगे झूले एवं व्यायाम के लिए इंस्ट्रूमेंट कुछ तो लगने के तीसरे दिन ही टूट गए थे जिस ठेकेदार द्वारा वेल्डिंग करके ठीक किया गया यह सभी गुणवत्ताहीन और घटिया सामग्री गार्डन में लगाई गई है।

 

हम सभी वार्ड वासियों का निवेदन है कि गार्डन को सही तरीके से बनाया जाए अन्यथा हम सभी वार्ड वासी हस्ताक्षर अभियान कर माननीय कलेक्टर महोदय को गार्डन को डिस्मेंटल करने का अनुरोध करेंगे और शासन के पैसों का जो दुरूपयोग हुआ है उसे नगर पालिका एवं P D M C जो गार्डन की कंसलटिंग कंपनी से वसूल जाए ।

 

 

बाइट 01 प्रवीण काटकर उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि 

बाइट 02 योगिता राजू दामू पाटिल वार्ड पार्षद 

बाइट 03 सुनिल तारापुरे वार्डवासी