दो नंबर पंप के कुएं में पहुंच रहा नाली का पानी, नपा उपयंत्री व पार्षद ने किया निरीक्षण
मुलताई। नगर के पटेल वार्ड स्थित दो नंबर पंप के कुएं में नाली का गंदा पानी पहुंचने की शिकायत पर नगर पालिका के उपयंत्री एवं वार्ड पार्षद सुरेश पौनीकर ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने बताया कि बारिश के समय क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे नाली का पानी पंप के कुएं की ओर रिसने लगता है। इससे पेयजल स्रोत के दूषित होने की आशंका बनी हुई है।
निरीक्षण के दौरान समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाकर पानी की निकासी करने का निर्णय लिया गया। वार्ड पार्षद सुरेश पौनीकर ने नगर पालिका अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव और गंदे पानी के रिसाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
वार्डवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यहां तालाब जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है और गंदा पानी पंप के कुएं तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
सरकार और सार्वजनिक नीति
दो नंबर पंप के कुएं में पहुंच रहा नाली का पानी, नपा उपयंत्री व पार्षद ने किया निरीक्षण
पाइपलाइन बिछाकर पानी की निकासी करने का निर्णय लिया गया
July 13, 2026 04:04 PM
1 min read
17 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google