नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र चांदनी स्थित एकीकृत शासकीय हाई स्कूल के शाला प्रांगण में हो रहे फ्लोर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र चांदनी स्थित एकीकृत शासकीय हाई स्कूल के ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा किए जा रहे फ्लोर की मोटाई तय मानक से कम है। ग्रामीणों के अनुसार, पूछे जाने पर ठेकेदार ने 8 इंच फ्लोर किए जाने की बात कही थी।
शिकायत के बाद विभागीय इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निर्माण का निरीक्षण किया। इंजीनियर के अनुसार वर्तमान फ्लोर करीब 4 इंच का है और निर्माण के बाद 14 दिनों तक तराई की जाएगी। इंजीनियर ने यह भी कहा कि यदि निर्माण गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया गया तो फ्लोर को दोबारा कराया जाएगा।
बताया गया है कि करीब 4 लाख 90 हजार रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य में हाई स्कूल के सामने ब्लॉक लगाए जाने हैं, जबकि आंगनबाड़ी के पास टाइल्स लगाई जानी हैं।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा खुद को जनपद सदस्य और सांसद प्रतिनिधि बताते हुए उनसे ज्यादा सवाल नहीं करने की बात कही जाती है। दूसरी ओर, ठेकेदार की ओर से ग्रामीणों और सरपंच पर पैसे मांगने के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना है।
अब सवाल यह है कि 14 दिन बाद विभागीय निरीक्षण में निर्माण की गुणवत्ता कैसी पाई जाती है और मानकों में कमी मिलने पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।
बाइट 01 अमृतलाल बारे उपयंत्री जनजाति कार्य विभाग बुरहानपुर
बाइट 02 लाला ठाकुर ग्रामीण
Continue With Google