नेपानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 महीने पूर्व 29 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने C M H O से चर्चा कर एक्स रे मशीन लगाने को कहा था l C H M O ने कहा था कि 15 दिन के अंदर एक्स-रे मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर में लग जाएगी । आज तक एक्स-रे मशीन नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं लगी इस बात को 9 महीने पूरे हो चुके हैं 

 

एक्स-रे मशीन अभी तक क्यों नहीं लगी प्रभारी डॉ हिमांशु चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा मेरे अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया गया हमने भी बहुत प्रयास किया किंतु मशीन भोपाल से आती है वहीं से आने में समय लग रहा है डॉक्टर चौधरी ने बताया कि एक्स रे मशीन का ऑपरेटर की नियुक्ति नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो चुकी है 

 

एक्स-रे मशीन का ऑपरेटर है,लेकिन नेपानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है किंतु एक्स रे मशीन नहीं है

 

 

बाइट डॉ हिमांशु चौधरी CMO सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर