नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार की वार्षिक आम सभा में सोमवार को अंशधारियों ने जोरदार हंगामा किया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के कारण सभा का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई अंशधारियों ने कसंस्था के प्रदर्शन, लाभांश नीति और पारदर्शिता को लेकर नाराजगी जताई।
सभा शुरू होते ही अंशधारियों ने प्रबंधन से सवाल पूछने शुरू कर दिए। जब उनके सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले, तो कुछ अंशधारियों ने नारे लगाना शुरू कर दिया जिसके बाद बैठक को तत्काल स्थगित कर दिया गया।
प्रबंधन की तरफ से संचालक उमेश सोनी एवं अध्यक्ष घीसुलाल जैन ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की लेकिन बावजूद इसके अंशधारियों का हंगामा लगातार ज़ारी रहा।
अंशधारी प्रवीण काटकर, सौजन्य तिवारी, राजाराम पटेल के साथ नितेश वर्मा ने संस्था के अध्यक्ष पर संस्था के पैसों का दुरूपयोग करने के आरोप लगाए।
वहीं संस्था की ओर से संचालक उमेश सोनी ने भी अपना पक्ष सामने रखते हुए कहा गई संस्था की वित्तीय स्थिति के अनुसार अंशधारियों को उनके पैसों का भुगतान किया जा रहा है और चुनाव का समय आने पर संस्था के चुनाव सपन्न कराए जाएंगे।
बाइट 01 प्रवीण काटकर अंशधारी
बाइट 02 सौजन्य तिवारी अंशधारी
बाइट 03 मधुकर लक्ष्मण गायकवाड़ संस्था रिटायर्ड कर्मचारी
बाई 04 उमेश सोनी संचालक संस्था
बाइट 05 योगिता राजू पाटिल पार्षद
बाइट 06 नरेंद्र सिंह चौहान अंशधारी
Continue With Google