नेपानगर की प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार में कथित गबन के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच संस्था के अध्यक्ष घीसूलाल जैन एवं संचालक मंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था के खातों में कोई अनियमितता नहीं है और सभी वित्तीय लेन-देन नियमित ऑडिट के अधीन हैं।

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर भ्रमित करने वाले आरोप लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ता सहकारी भण्डार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलता है और किसी प्रकार का कोई भी गबन या वित्तीय गड़बड़ी नहीं हुई है।

 

संचालक मंडल के सदस्य उमेश सोनी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि संस्था के सदस्यों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाने वालों से तथ्यों के आधार पर बात करने और गलत प्रचार बंद करने की अपील की है।

 

संस्था से 700 सिलेंडर गायब होने के आरोपों के संबंध में भी संचालक मंडल द्वारा स्पष्ट करते हुए कहा गया कि संस्था में सिर्फ 66 सिलेंडरों की अल्पता है जो पूर्व के कार्यकाल से बरकरार है।

अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सभी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

बाइट 01 घीसूलल जैन अध्यक्ष प्राथमिक उपभोक्ता भंडर नेपानगर