नेपानगर में 33 लाख 80 हजार रुपए का गार्डन गंदगी और गंदे पानी का भंडार।
उपयंत्री द्वारा कहा गया था कि 10 से 12 दिन में सफाई कार्य पूर्ण हो जाएगा 15 दिन हो गए अभी तक नहीं किया ।
नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में बने ग्रीन स्पेस पार्क केंद्र शासन द्वारा बनाए गए गार्डन की लागत 33 लाख 80 हजार रुपए लगभग है बनाए गए गार्डन में गंदगी और गंदे पानी का भंडार जहां पूरे देश में स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए गार्डन बनाए गए है किंतु नेपानगर में बने गार्डन को गंदगी का भंडार हो गया है।
नगर पालिका के उपयंत्री प्रकाश बड़वाह ने 9 सितंबर को कहा था कि मुरूम का ठेका हो चुका है10 से 12 दिनों में गार्डन का सफाई का कार्य एवं जहां पानी जमा हो रहा है वहां पर मुरूम डालकर लेवल कर दिया जाएगा आज 15 दिन हो गए हैं पर नगर पालिका द्वारा ना मुरूम डालकर गया और न लेवल किया गया और ना सफाई की गई है ।
गार्डन में जमा गंदा पानी से मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं आसपास के एरिया में वायरल फीवर और बीमारी से आम जनता परेशान है किंतु नगर पालिका कर्मचारी बोलते हैं कि गंदगी साफ़ कर देंगे लेवल कर देंगे पर करते नहीं है । नगर पालिका को आम जनता के स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं है और गार्डन बनाने में शासन के पैसों का दुरुपयोग किया गया है गार्डन की मूलभूत व्यवस्थाओं को बनाने में कोई ध्यान नहीं दिया गया है
Continue With Google