नेपानगर में माता रानी की भव्य प्रतिमाओं का भव्य स्वागत, ढोल-डीजे पर माता रानी की धुन पर नाचते-गाते स्थापना स्थल तक पहुंचे भक्त

 

 

 

नेपानगर। नगर में शनिवार को माता रानी की प्रतिमाओं का भक्तों ने भव्य स्वागत किया। डीजे और साउंड सिस्टम पर माता रानी के भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमाओं को अपने-अपने स्थापना स्थलों तक लेकर पहुंचे।

 

वहीं, नेपा लिमिटेड द्वारा इस वर्ष भी पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्राउंड में माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके साथ ही अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। पूरे आयोजन में भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।