नेपानगर के नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में बने ग्रीन स्पेस पार्क की लागत 33 लाख 80 हजार से बने पार्क की शिकायतों के बाद आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के निर्देश पर इंदौर संभाग के नगरीय प्रशासन विभाग की कार्यपालन यंत्री टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने पार्क का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और फोटोग्राफ भी लिए।

 

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती योगिता राजू पाटिल ने टीम को पार्क का सबसे पहले समतलीकरण होना चाहिए था नहीं होने के कारण पार्क में पानी भरने, गंदगी फैलने और मच्छरों के पनपने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बच्चों के झूले, फिसलपट्टी, राउंड झूले और व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरणों में कई जगह वेल्डिंग की गई है। पार्षद के अनुसार, कुछ उपकरण शुरू होने से पहले ही टूट गए थे, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उनकी वेल्डिंग कराई गई।

 

पार्षद ने पार्क में वृक्षारोपण नहीं होने, स्ट्रीट लाइट की केबल को मिट्टी में दबाकर छोड़े जाने और उसकी गुणवत्ता की जांच कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा, पार्क में प्रस्तावित बोरिंग नहीं किए जाने का मुद्दा भी टीम के सामने उठाया गया।

 

जांच टीम ने पार्क में मौजूद विभिन्न कमियों का निरीक्षण किया और उनके फोटोग्राफ लिए। टीम के सदस्यों ने बताया कि मौके पर कुछ कमियां दिखाई दे रही हैं। विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। फिलहाल टीम ने जांच पूरी होने से पहले किसी अंतिम निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इनकार किया और मौके स्थल पर टीम के द्वारा निरीक्षण का पंचनामा बनाया गया।

 

अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

 

 

बाइट 01 श्रीमती योगिता पाटिल वार्ड पार्षद