नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र गुराडिया पंचायत ग्राम में एक माह से तेंदुए की हलचल से ग्रामीण में दशरथ का माहौल है ।

 

आज सुबह 9:41 पर अक्षय पिता मोहन पाटील को उनके खेत के पास पुलिया के पाइप में बैठा हुआ दिखा वह खेत में फसल देखने गया था तभी गुराने की आवाज सुनकर पुलिया के पास गया तो मैने देखा कि तेंदुआ पुलिया के पाइप में बैठा हुआ था अपनी जान की परवाह किए बिना उसने मोबाइल से फोटो खींच और वह फोटो धुंधला आया वह बताया कि जैसे ही मैंने फोटो खींचा और मैं वहां से भागा मैंने देखा कि तेंदुआ भी वहां से निकलकर खेतों में चला गया। 

 

ग्रामीण इतने भयभीत है की खेतों में जा नहीं रहे हैं और उनका कहना है कि खेत में काम करने के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं क्योंकि तेंदुए की हलचल से कोई भी अपनी जान क्यों गवाएगा वन विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं एक महीने पूर्व जब हलचल हुई थी तो दो-तीन दिन आए उसके बाद में आज तक नहीं आ रहे हैं 17 सितंबर को ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को लिखित शिकायत भी की गई है जिसमें तेंदुए की हलचल के बारे में बताया गया है तेंदू द्वारा तीन-चार बकरिया एवं दो-तीन कुत्ते को हमला कर खाया गया है क्या वन विभाग जब किसी मनुष्य पर हमला करेगा तब जागेगा ।