नेपानगर में आज मराठा समाज द्वारा विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक कर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज के लोगों ने सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मनाया।

दशहरा मिलन समारोह में नगर के गांड गणमान्य नागरिक प्रकाश सिंह बैंस, सोहन सैनी, डॉ विनोद पाटिल, सुरेंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे ।

 

बाइट 01 योगिता राजू दामू पाटिल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद