मातापुर का राजा पर विशाल भंडारे का आयोजन

 

नेपानगर में आज गोल मार्केट में बैठे गणेश भगवान मातापुर का राजा गणेश जी के प्रांगण में आज विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया । भंडारा प्रारंभ करने के पहले भगवान श्री गणेश जी की आरती की गई एवं आरती करने वाले यजमान को भगवान गणेश जी की फोटो एवं  गमछा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा दिया गया । जिसके पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया जिसमें भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने भंडारे प्रसादी ग्रहण किया ।