नेपानगर में आज मराठा समाज एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा फिल्म अभिनेता और समाजसेवी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन, समाजसेवा और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में नाना पाटेकर की संस्था नाम फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। इनमें नदियों का पुनरुद्धार, जल संरक्षण, किसानों को आर्थिक सहायता, किसान की विधवा औरतों की मदद और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास शामिल रहे।
इस अवसर पर उनके देशप्रेम और सामाजिक योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर लगभग 60 दिनों तक जवानों के साथ युद्ध क्षेत्र में रहे थे। इस दौरान उनका करीब 20 किलोग्राम वजन कम होने की बात भी कही गई।
बाइट 01 योगिता राजू दामू पाटिल पार्षद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष
बाइट 02 भारतीय विनोद पाटिल नगर पालिका अध्यक्ष नेपानगर
बाइट 03 प्रकाश सिंह बैंस कांग्रेस नगर अध्यक्ष
बाइट 04 राजेश पटेल उर्फ लारा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष
Continue With Google