नेपानगर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, 7 नंबर गेट रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब
नेपानगर के नंबर गेट क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में आज दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। माता की आरती के पश्चात भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं बजरंगबली के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बालकों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।
इसके बाद रावण दहन किया गया और आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दशहरा मिलन किया और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरे की शुभकामनाएं दीं। रामलीला मैदान में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
बाइट 01 प्रकाश पवार दुर्गा मंडल अध्यक्ष
बाइट 02 प्रकाश सिंह बैंस नगर कांग्रेस अध्यक्ष
बाइट 03 निलेश महाजन भाजपा मंडल अध्यक्ष
Continue With Google