नेपानगर में पेट्रोल पंप के सामने स्टेडियम ग्राउंड पर लगे बिजली के हाईटेंशन खंबे में अचानक तेज
चिंगारियां निकलने लगी । 10 मिनट तक चिंगारियां निकलती रही।
नेपानगर में पेट्रोल पम्प के सामने स्टेडियम ग्राउंड पर लगे बिजली के हाईटेंषन खम्बे में अचानक तेज चिंगारी निकलने लगी। करीब 10 मिनट तक चोरदार तेज ध्वनी के साथ फाटखे फुटने जैसी चिंगारी निकलते रही। चिंगारी से नीचे रखे कचरे में आग लग गई। हाईटेंषन लाईन पर लगा एबी स्वींच जलकर टूट गया। खम्बे से चिंगारी निकलने की आवाज सुनकर लोंगो की भीड इक्कठा हो गई। वहां मोजूद लोगों ने खंबे पर आग लगने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारी को दी इस पर बिजली विभाग ने पहले तो तुंरत लाईन को बंद करा। उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियो ने सुधार कार्य शुरू कर। लाईन को सुचारू रूप से चालू किया गया। हालांकि इस घटना में किसी को किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
Continue With Google