नेपानगर के वार्ड क्रमांक 4 में हाट बाजार में फैली गंदगी एवं अव्यवस्थाओं की शिकायत उपाध्यक्ष नगर पालिका ने कलेक्टर महोदय एवं नगर पालिका सीएमओ को लिखित की।

 

 

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 4 में लगने वाले हाट बाजार में चारों तरफ फैली गंदगी एवं शौचालय के गंदे पानी से आम जनता जो बाजार में सब्जी भाजी लेने जाने के लिए सुलभ रास्ता नहीं है आम जनता को गंदगी से परेशानी हो रही है और व्यापारियों को दुकान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दुकानदार गंदगी में दुकान लगा रहे हैं।

 

उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण काटकर से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी सरला प्रवीण काटकर जो नगर पालिका उपाध्यक्ष है वह रविवार को बाजार करने गई तो समस्त जनमानस द्वारा कहा गया कि उपाध्यक्ष जी बाजार में फैली गंदगी और आने जाने को रास्ता सुलभ नहीं है शौचालय का पानी बह रहा है ओटले टूटे हुए हैं आवारा पशु बाजार में घूम रहे हैं हाट बाजार की समस्याओं को सुनकर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय एवं नगर पालिका सीएमओ नेपानगर को लिखित शिकायत की गई है। शिकायत में लिखा गया है कि बाजार में आने जाने के रास्ते की व्यवस्था , शौचालय का जो पानी बह रहा है उसकी निकासी की व्यवस्था, आवारा पशु जो घूम रहे हैं उनकी रोकथाम की कार्रवाई पूर्ण करें ।

 

बाइट 01 प्रवीण काटकर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद नेपानगर