नेपानगर। नगर के वार्ड क्रमांक 5 के पांधार एरिया में गुणवत्ताहीन सड़क की जांच करने शुक्रवार को इंदौर से दल पहुंचा। अधिकारियों ने सड़क के विभिन्न स्थानों से सैंपल लिए और सड़क को रिजेक्ट कर दोबारा निर्माण कराने की बात कही।
जांच की सूचना नहीं मिलने पर मुख्य शिकायतकर्ता एवं पार्षद पुंडलिक महाजन ने नपा अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत वर्ष 2025 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर सड़क बनाई गई थी। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क उखड़ने लगी थी। पार्षद ने 7 अगस्त 2025 को प्रमुख अभियंता से शिकायत की थी। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। पार्षद के अनुसार, नपा द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद ठेकेदार ने सुधार कार्य नहीं किया।
बाइट 01 पुण्डलिक महाजन वार्ड पार्षद
Continue With Google