हरदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के द्वितीय दिवस में भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठनात्मक कार्यपद्धति, राष्ट्र चिंतन एवं जनकल्याणकारी विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन विस्तार एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

 हरदा BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन अवसर पर जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर ने “विचार परिवार” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्र उत्थान के लिए वैचारिक स्तर पर कार्य करने वाले सभी संगठन हमारे व्यापक विचार परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राजगढ़ से पधारे श्री अंशुल तिवारी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुनने के महत्व को बताया उन्होंने बूथ सशक्तिकरण के अनेक व्यावहारिक सूत्र साझा किए।

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने देश के समक्ष वैश्विक एवं आंतरिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सजग एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

प्रशिक्षण वर्ग की विशेष उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण एवं अनुशासन रही। पूरे शिविर में प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था अपनाई गई। भोजन पत्तलों में परोसा गया तथा कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। वहीं संगठन के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित मोबाइल पार्किंग व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही, जिसके अंतर्गत सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे समय मोबाइल से दूर रहकर प्रशिक्षण में पूर्णतः सहभागी बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण एवं ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता सामूहिक रूप से वाहनों में प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे, जिससे सामूहिकता एवं संसाधन संरक्षण का संदेश भी समाज को मिला।

समापन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। प्रशिक्षण के जिला प्रभारी माधव अग्रवाल,संगठनात्म जिला प्रभारी प्रभुराम चौधरी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख देवी सिंह सांखला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन सत्र का आभार वर्ग प्रभारी उदय सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, टिमरनी विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश “काका” वर्मा, पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।