अमरकंटक: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया कई योजनाओं का शुभारंभ, बेटी प्रतिज्ञा सिंह के साथ की मां नर्मदा की परिक्रमा
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 14 दिसंबर की शाम अमरकंटक की पवित्र नगरी में आगमन किया। इस दौरान उन्होंने संत अवधूत 1008 श्री स्वामी नर्मदानंद बापजी के साथ नजरनिहाल आश्रम ओंकारेश्वर की तीसरी नर्मदा परिक्रमा में भाग लिया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी बाल्मीक जायसवाल ने जानकारी दी कि मंत्री पटेल ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मां नर्मदा परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ
ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी छोटी पुत्री प्रतिज्ञा के साथ मां नर्मदा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ. प्रतिज्ञा ने मां नर्मदा की परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया.
इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और जनों में धार्मिक उत्साह की अनूठी छटा देखने को मिली. अमरकंटक की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया.
यह धार्मिक आयोजन अमरकंटक की पवित्रता और सांस्कृतिक धरोहर को एक बार फिर से उजागर करने में सफल रहा, जिसमें स्थानीय और बाहरी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
Continue With Google
Comments (0)